ऑपरेशन तलाश के तहत बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक महीने में ढूंढ निकाले 4,500 से ज्यादा लापता लोग

0
WhatsApp Image 2025-07-04 at 6.06.34 PM

छत्तीसगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बीते एक महीने के भीतर राज्य भर से लापता हुए 4,547 लोगों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पुलिस की यह विशेष मुहिम 1 जून से 30 जून 2025 तक चलाई गई, जिसमें अलग-अलग जिलों की पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए घर से बिछड़े बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों को ढूंढ निकाला।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल थे जो सालों से लापता थे। ऑपरेशन के दौरान विशेष तौर पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थल और संवेदनशील इलाकों पर फोकस किया गया। लापता लोगों को खोज निकालने में तकनीकी मदद के साथ-साथ स्थानीय सूचना तंत्र का भी अहम योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ पुलिस की इस पहल को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों