About

हमारे बारे में

एमपीटी न्यूज एक प्रमुख समाचार वैश्विक प्लेटफार्म है,जो पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य समाज में पुलिस की उपलब्धियों और उनके योगदान को सही तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़े।
ताकि जन कल्याण की दिशा में बेहतर वातावरण उत्पन्न हो सके

हम मानते हैं कि पुलिस की असफलताओं और उनकी चूक समाज में जल्दी और अधिक प्रचारित हो जाता है, जबकि उनके अच्छे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी सबको बड़ी धीमी गति से मिलती है। इस वजह से पुलिस-पब्लिक के बीच अकारण दूरियाँ और गलतफहमियाँ पैदा होती हैं। इसलिए हम एमपीटी न्यूज के माध्यम से पुलिस के सकारात्मक पहलुओं को समाचारों के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

हमारा यह विश्वास है कि पुलिस और समाज के बीच सहयोग और समझ बढ़ने से ही कानून व्यवस्था बेहतर हो सकती है। ताकि सुरक्षित वातावरण विकास की दिशा में उपलब्ध हो सके | हम चाहते हैं कि हर गांव, शहर, और प्रदेश में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक माहौल बने, जहां लोग पुलिस को अपना दोस्त और सहयोगी समझें। ऐसी ही भावना पुलिस जन के मध्य सदैव व्याप्त रहे.

एमपीटी न्यूज के प्लेटफार्म पर हम पुलिस से संबंधित समाचार, घटनाएँ, जानकारी और विचार साझा करते हैं, जो समाज में जागरूकता और शांति बनाए रखने में सहायक होते हैं। हम पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

हमारे साथ जुड़ें और इस मंच पर संबंधित समाचारों के साथ, अपने अनुभवों और जानकारी को साझा करें, ताकि हम मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें और मानव कल्याण की दिशा में एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकें।

एमपीटी न्यूज – समाज और पुलिस के बीच एक सकारात्मक सेतु की तरह कार्य करता है,
करता रहेगा.. आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है

हो सकता है आप चूक गए हों