CG Breaking News : भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई, आठ सदस्यीय टीम ने की जांच
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से संबंधित है। जांच के लिए ईडी की आठ सदस्यीय टीम बघेल के घर पहुंची और दस्तावेजों की छानबीन शुरू की।
जैसे ही छापेमारी की खबर फैली, बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता उनके निवास पर जुटने लगे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस घटनाक्रम को लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है।
