कलेक्टर जनदर्शन के दौरान युवक ने खुदकुशी की कोशिश की, मौके पर अफरा-तफरी

b786a2ef-8cbc-408a-be84-b5e97dd68620-1.jpg

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कलेक्टर जनदर्शन के दौरान एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटनाक्रम के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक कई दिनों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता पाने के लिए लगातार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा था। बार-बार प्रयास के बावजूद जब उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह सोमवार को जनदर्शन के दौरान पहुंचा और गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश करने लगा।

वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल रोककर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और युवक की शिकायत की भी समीक्षा की जा रही है।

हो सकता है आप चूक गए हों