हैदराबाद में अवैध सरोगेसी और बच्चे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-07-18 at 5.20.18 PM

हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के गोपालपुरम क्षेत्र में एक अवैध सरोगेसी और नवजात बच्चों की बिक्री से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह एक IVF केंद्र की आड़ में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में IVF सेंटर की संचालिका अथलूरी नम्रता समेत कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह कई महिलाओं को झूठे वादों और नकली दस्तावेजों के जरिए सरोगेसी के लिए फंसाता था। उनके जरिए IVF की प्रक्रिया करवाई जाती थी और फिर बच्चों को अवैध रूप से बेच दिया जाता था। कई मामलों में बच्चों के असली माता-पिता को इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं दी जाती थी।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट का नेटवर्क तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ था। इसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, एजेंट, महिला दलाल और अस्पतालों से जुड़े लोग भी शामिल थे। संचालिका नम्रता ने साल 1995 में IVF केंद्र की शुरुआत की थी और 1998 से इसकी आड़ में यह गैरकानूनी गतिविधियां चल रही थीं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को सरोगेसी के नाम पर कई फर्जी दस्तावेज, दवाइयां, और तकनीकी उपकरण मिले। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों और सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों