कसडोल में चाकू से हत्या करने वाले दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
थाना कसडोल क्षेत्र के हाधापारा वार्ड क्रमांक 07 में हुई हत्या की गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने विवाद के दौरान पीड़ित पर गाली-गलौज, हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू से हमला करते हुए हत्या कर दी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया है।
👉 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ घनश्याम निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी हाधापारा वार्ड क्रमांक 07, थाना कसडोल
2️⃣ संजू निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी हाधापारा वार्ड क्रमांक 07, थाना कसडोल
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध हत्या और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा दी है और कसडोल पुलिस की तत्परता को सराहा है।
