चारोटी गांव में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल ने खोला सनसनीखेज राज़

0

बलोदाबाजार। चारोटी गांव में युवती की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को घटना के कुछ ही दिनों बाद पकड़ लिया गया। इस हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सालिक राम पेकड़ा (25 वर्ष), निवासी चारोटी गांव, ने युवती की हत्या चाकू और लकड़ी से की थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी ने शव को गांव में ही जलाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका और आरोपी के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन अलगाव के बाद युवती आरोपी से दूरी बना रही थी। आरोपी लगातार उस पर मिलने और साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने उसे ठुकरा दिया। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी की मानसिक प्रवृत्ति बेहद विचलित और असामान्य थी। वह अक्सर महिलाओं की तरह व्यवहार करता था और महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। सायबर सेल की जांच में सामने आया कि उसने इंस्टाग्राम पर 19 अलग-अलग महिला नामों और तस्वीरों से फर्जी अकाउंट बनाए हुए थे

शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, और पुलिस उसके डिजिटल सबूतों की जांच में भी जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों