जांजगीर-चांपा पुलिस का हेलमेट और सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, 10 नवम्बर तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

0
31 oct 1.1

जांजगीर-चांपा।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनसुरक्षा के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने हेलमेट और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान 10 नवम्बर तक जिले के सभी थानों और चौकियों के क्षेत्र में चलाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में यह पहल की गई है, जिसके तहत पुलिस टीमें सड़कों पर, चौक-चौराहों पर तथा स्कूल-कॉलेजों में नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के प्रति जागरूक कर रही हैं।

अभियान के दौरान पुलिस कर्मी स्वयं हेलमेट पहनकर आम नागरिकों को संदेश दे रहे हैं कि “सुरक्षा सिर की, जिम्मेदारी आपकी”।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जनहानि को कम करना और यातायात अनुशासन को बढ़ावा देना है।


👮 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे का संदेश

“हर नागरिक की जान कीमती है। सड़क पर निकलते समय हेलमेट पहनना केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का प्रतीक है। हम सभी को मिलकर सड़क सुरक्षा के इस संकल्प को सफल बनाना है।”


🚔 अभियान की मुख्य विशेषताएँ

  • सभी थानों एवं चौकियों में सड़क सुरक्षा पर जनजागरूकता कार्यक्रम
  • बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को चेतावनी एवं समझाइश
  • स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को जागरूक करने हेतु विशेष लेक्चर
  • यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों