कबीरधाम पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अभद्र और भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
दिनांक 14 नवम्बर 2025 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस कार्रवाई की आहट पाते ही जुआ खेलने पहुंचे आरोपी घबराकर अपनी-अपनी मोटर सायकलें छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस के पहुँचते ही जुआरी द्वारा जुआ स्थल छोड़कर भागना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वहाँ जुआ खेला जा रहा था तथा पकड़े जाने के भय से सभी आरोपी फरार हुए।
हालाँकि मौके पर कोई जुआरी नहीं मिला, लेकिन नाला किनारे एवं खेतों में खड़ी कुल 14 मोटर सायकलें बरामद हुईं, जो जुआ गतिविधि के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। ग्रामीणों को तस्दीق हेतु बुलाया गया, किंतु कोई भी व्यक्ति इन वाहनों के स्वामित्व या जुआ गतिविधि के संबंध में जानकारी देने आगे नहीं आया।

संदिग्ध परिस्थितियों एवं लावारिस वाहनों की उपस्थिति को देखते हुए, गवाहों के समक्ष सभी 14 मोटर सायकलें जप्त कर थाना में सुरक्षित रखी गई हैं।
मौके पर पंचनामा, जप्ती पत्रक, रोजनामचा तथा अन्य आवश्यक विधिक दस्तावेज तैयार किए गए। आज दिनांक को धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
साथ ही सभी वाहनों के चेसिस एवं इंजन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से स्वामित्व सत्यापन एवं वाहन मालिकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फरार जुआरियों की पहचान सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध आगे कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि जुआ, सट्टा एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
पुलिस जनसाधारण से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जुआ-सट्टा की जानकारी निकटतम थाना या डायल 112 पर दें। आपकी सूचना पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।कबीरधाम पुलिस ने छुही नाला जंगल क्षेत्र में जुआ पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस आते ही जुआरी मोटर सायकलें छोड़कर फरार, मौके से 14 वाहन जप्त किए गए।
