नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में छुपाए गए AK-47 और 12 बोर हथियार बरामद

0

गरियाबंद जिले में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम रक्षापथरा के घने जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए एक AK-47 राइफल और एक 12 बोर हथियार को पुलिस ने बरामद किया है। यह कार्रवाई जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में की गई।

यह सफलता गरियाबंद जिला पुलिस बल की AAPS टीम E-30 द्वारा हासिल की गई। पुलिस को यह अहम जानकारी 19 जनवरी 2026 को गरियाबंद में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली थी, जिन्होंने DGN डिवीजन द्वारा जंगल में हथियार डंप किए जाने की सूचना और सटीक लोकेशन मार्किंग दी थी।

🚨 संयुक्त सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के आधार पर E-30 टीम और BDS की संयुक्त टीम को थाना शोभा अंतर्गत रक्षापथरा गांव के जंगल क्षेत्र में रवाना किया गया। सर्च के दौरान टेकरी के पास चट्टानी इलाके में छुपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।

🔫 बरामद हथियार

  • 01 नग AK-47 राइफल
  • 01 नग खाली मैगजीन
  • 01 नग 12 बोर हथियार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सली किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन समय रहते की गई इस कार्रवाई से उनकी मंशा पर पानी फिर गया। बरामद हथियारों को जब्त कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

🛡️ सुरक्षा बलों की सतर्कता

गरियाबंद पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च और डोमिनेशन ऑपरेशन लगातार जारी हैं और नक्सल गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों