बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 6000 किलो लाहन बरामद कर नष्ट
बिलासपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोनी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखा गया करीब 6000 किलो महुआ लाहन बरामद किया।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जंगल और झाड़ियों के बीच अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया था।
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 6000 किलो महुआ लाहन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि उससे अवैध शराब तैयार न की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
