बस्तर में 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3.29 करोड़ के इनामी उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। पुलिस की लगातार सक्रियता और पुनर्वास प्रयासों के चलते 108 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया

जानकारी के अनुसार इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 3 करोड़ 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने कई घातक हथियार भी सुरक्षा बलों के सामने जमा किए।

यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास योजना ‘पूना मारगेम’ के तहत संभव हो सका है। इस योजना के माध्यम से नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने और सामान्य जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सुरक्षा बलों की सक्रियता, विकास कार्यों और पुनर्वास योजनाओं के कारण नक्सलियों का मनोबल कमजोर पड़ रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में उग्रवादी अब आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आत्मसमर्पण से बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में नक्सलवाद पर और प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों