नशे के खिलाफ एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन — 78 लाख से ज्यादा की जब्ती

0

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत दो दिनों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गांजा, स्मैक, एमडी एवं डोडाचूरा जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत 78 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, जो अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में फैल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाना है। लगातार की जा रही कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि पुलिस नशे के विरुद्ध पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्रदेश में नशा मुक्त वातावरण बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों