सड़क हादसों पर सख्ती: रतलाम पुलिस का हाईवे सेफ्टी मिशन, एसपी ने खुद किया दुर्घटना हॉट स्पॉट का निरीक्षण
रतलाम जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, एमपीआरडीसी, आरटीओ विभाग, टोल प्लाजा प्रबंधन तथा संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों ने समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
🚗 एक वाहन में पहुंचे अधिकारी, दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
माननीय प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील का पालन करते हुए सभी अधिकारी संयुक्त रूप से एक ही वाहन से निरीक्षण स्थल पहुंचे। इस पहल के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया गया।

📍 इन दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का हुआ निरीक्षण
सातरुंडा चौराहा से शुरू हुए निरीक्षण में रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, पलदूना फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा, कांडरवासा एवं बड़ौदा फंटा सहित कई संवेदनशील स्थानों का बारीकी से अध्ययन किया गया।
अधिकारियों ने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर भविष्य में हादसे रोकने हेतु त्वरित सुधार कार्यों के निर्देश दिए।
🛣️ पुलिस अधीक्षक के प्रमुख निर्देश
▪️ सभी हॉट स्पॉट पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था
▪️ 120, 80 एवं 50 मीटर दूरी पर रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
▪️ स्पीड कंट्रोल हेतु स्पीड ब्रेकर व ज़िग-ज़ैग बैरिकेडिंग
▪️ पेड़ों व बाधक स्थलों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाना
▪️ स्पष्ट यातायात संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड स्थापित करना
▪️ टोल प्लाजा द्वारा नियमित निगरानी व त्वरित सहायता व्यवस्था
▪️ थाना प्रभारियों को नियमित गश्त एवं ट्रैफिक मॉनिटरिंग के निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।
