सड़क पर दिखे कबीरधाम एसपी का सख्त एक्शन! खुद इंटरसेप्टर वाहन संभालकर काटे चालान, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

0
713665910_1409438304543548_2890195003683406777_n

कबीरधाम। सड़क सुरक्षा को लेकर कबीरधाम पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) स्वयं सड़क पर उतरे और इंटरसेप्टर वाहन संचालित कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते नजर आए।

पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

पुलिस द्वारा जारी प्रमुख संदेश—

✅ हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं।
✅ चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
✅ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
✅ यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कबीरधाम पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके और लोगों में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों