भाटापारा में लाखों की चोरी का खुलासा: बिलासपुर से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपी, 15.71 लाख रुपये का माल बरामद

0
711329419_1627643459364397_4030626394885636485_n

भाटापारा। भाटापारा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुभाष वार्ड स्थित एक सूने मकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर, नगदी सहित कुल ₹15,71,420 मूल्य का सामान बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी भाटापारा में किराए के मकान में रहकर क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते थे। वे सूने मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसी योजना के तहत उन्होंने सुभाष वार्ड के एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा शहर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में बिलासपुर में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 10 तोला सोना, 40 तोला चांदी तथा ₹23,420 नगद बरामद किया। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹15.71 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. अरुण साल्वे (40 वर्ष)
निवासी – मंडी चौक टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
वर्तमान पता – सुभाष वार्ड, भाटापारा

2. संजय खरे (34 वर्ष)
निवासी – टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में थाना भाटापारा शहर पुलिस को सफलता मिली।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पुलिस के प्रयासों को मजबूती मिली है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों