उज्जैन पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने बढ़ाया खाकी का मान, राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

0
773531444_830230803418928_1095356026825952233_n

उज्जैन। पुलिस की जिम्मेदारियों के साथ खेल के मैदान में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने विभाग का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

सौदान सिंह चौहान की इस उपलब्धि ने न केवल उज्जैन पुलिस बल्कि पूरे मध्यप्रदेश पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। कठिन पुलिस ड्यूटी के साथ खेल के प्रति समर्पण और लगातार मेहनत का परिणाम उनकी इस सफलता के रूप में सामने आया है।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने यह साबित किया है कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग और साथी पुलिसकर्मियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी सफलता अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों