कटनी मामले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CSP को तत्काल निलंबित करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
भोपाल/कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही और पद के दुरुपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कटनी के सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था में जिम्मेदारी के पद पर बैठे अधिकारियों से पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की अपेक्षा की जाती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सरकार गंभीरता से लेगी।
कानून-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही, दबाव अथवा पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कटनी के इस प्रकरण में तत्काल निलंबन के निर्देश को सरकार की ओर से पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब पूरे मामले की जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
