सीहोर पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन, गंभीर अपराधों की जांच होगी और तेज व वैज्ञानिक

0

सीहोर। गंभीर और जटिल अपराधों की जांच को और अधिक प्रभावी, तेज एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए सीहोर पुलिस को अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फोरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इस वाहन में आधुनिक फोरेंसिक उपकरण मौजूद हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित करने और वैज्ञानिक जांच को गति देने में सहायता मिलेगी।

एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने किया पूजन और निरीक्षण

मोबाइल फोरेंसिक वैन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने वाहन का निरीक्षण करते हुए उसमें उपलब्ध अत्याधुनिक फोरेंसिक उपकरणों की जानकारी ली।

एसपी ने उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनकी उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मोबाइल फोरेंसिक वैन के माध्यम से गंभीर एवं जटिल मामलों में घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकेगा।

वैज्ञानिक जांच को मिलेगी नई मजबूती

‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फोरेंसिक वैन पुलिस की जांच व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे अपराध स्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों की पहचान, संरक्षण और वैज्ञानिक परीक्षण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

सीहोर पुलिस को मिली यह अत्याधुनिक सुविधा गंभीर अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य और आधुनिक तकनीक के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *