कोरबा में फर्जी पुलिस बनकर ट्रैक्टर चालकों से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-07-18 at 5.20.18 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अफसर बताकर ट्रैक्टर चालकों से जबरन वसूली कर रहे थे। यह मामला पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र का है, जहां आरोपियों ने पुलिस जैसी दिखने वाली वर्दी पहनकर ट्रैक्टर चालकों को रोकना शुरू किया।

आरोपियों की पहचान अजोय नायडू, प्रकाश सिंह और जाहिद खान के रूप में हुई है। ये तीनों व्यक्ति ट्रैक्टर चालकों से गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहते थे। दस्तावेज न होने पर 25 हजार रुपये का चालान भरने और ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी जाती थी। अंत में, एक हजार रुपये लेकर मौके पर ही समझौता कर लिया जाता था।

आरोपियों ने यह वसूली नकद और ऑनलाइन दोनों तरीकों से की। पुलिस को जैसे ही इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तरह की घटनाएं और कहां-कहां अंजाम दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों