अनिमेष कुजूर ने तोड़ा 200 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य

0
WhatsApp Image 2025-08-10 at 7.11.04 PM

जशपुर, 10 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। 21 वर्षीय अनिमेष ने 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय निकालकर अपना खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में अनिमेष कांस्य पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

इस दौड़ में जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सऊदी अरब के अब्दुल अताफी 20.31 सेकंड के साथ रजत पदक के विजेता रहे। अनिमेष का पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 20.40 सेकंड था, जिसे उन्होंने कोच्चि में बनाया था।

पदक जीतने के बाद अनिमेष ने कहा कि शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन कर्व रनिंग के दम पर उन्होंने यह पदक अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी अनिमेष की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि अनिमेष कुजूर छत्तीसगढ़ और भारत दोनों के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने बताया कि अनिमेष ने 100 और 200 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही डायमंड लीग में दौड़ने वाले पहले भारतीय होने का गौरव हासिल किया है।

अनिमेष की पढ़ाई महासमुंद के वेडनर मिशन स्कूल और कांकेर के सेंट माइकल स्कूल में हुई है। उनके पिता अमृत कुजूर की नौकरी के कारण परिवार ने कई जगहों पर रहना पड़ा। अनिमेष का एक छोटा भाई अनिकेत कुजूर भी है।

अनिमेष की मेहनत और समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों