दुर्ग में आरक्षक की आत्महत्या: ब्याज की प्रताड़ना में आरोपी हरीश मिश्रा गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-07-18 at 5.20.18 PM

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में आरक्षक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। मृतक नवआरक्षक सुरेन्द्र साहू ने आरोपी से 10 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे वह पहले ही चुका चुका था। इसके बावजूद आरोपी ब्याज की रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

6 अगस्त को भी हरीश मिश्रा ने सुरेन्द्र को मोबाइल से कई बार कॉल कर पैसों के लिए प्रताड़ित किया। मानसिक रूप से परेशान होकर सुरेन्द्र ने उसी दिन अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मृतक के मोबाइल से प्रताड़ना के सबूत जुटाए।

जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार कॉल और मैसेज के जरिए सुरेन्द्र पर ब्याज चुकाने का दबाव डाल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने प्रताड़ित करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हरीश मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी अवैध ब्याज वसूली, मारपीट और दुर्घटना से मौत जैसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। दुर्ग, भिलाई और रायपुर के थानों में उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से कर्ज संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों