रायपुर-बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 2 घंटे में मिला लापता 15 वर्षीय नाबालिग

0
WhatsApp Image 2025-08-11 at 5.48.49 PM

रायपुर, 11 अगस्त 2025: रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने त्वरित संयुक्त अभियान चलाकर मात्र दो घंटे में एक लापता नाबालिग को खोज निकाला।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरा निवासी खेमचंद जैन ने अपने 15 वर्षीय बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि नाबालिग घर से इलेक्ट्रॉनिक एक्टीवा (CG/04/PK/2346) लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और लोधीपारा स्थित होंडा शोरूम से संपर्क कर वाहन के जीपीएस सिस्टम को सक्रिय कराया। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि स्कूटर बिलासपुर के कोनी रोड क्षेत्र में है।

रायपुर पुलिस ने तत्परता से बिलासपुर पुलिस को सूचना दी। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गतौरी स्थित आरबी पेट्रोल पंप से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बाद में बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर, प्रधान आरक्षक कामता सिंह, आरक्षक सदानंद ठाकुर, आरक्षक राजकुमार चौबे और बिलासपुर पुलिस के निरीक्षक मोहम्मद अजहर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों