रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ – 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता मिली। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

img_1038.jpg

रायपुर। थाना गंज पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 27.58 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स (एमडीएमए) जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग–अलग राज्यों से जुड़े गिरोह के माध्यम से रायपुर में नशे की सप्लाई करने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

रायपुर पुलिस का संदेश : नशे से दूरी बनाएँ, अपराधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

हो सकता है आप चूक गए हों