रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबीर नगर क्षेत्र में सुबह 5 बजे दबिश
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कबीर नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने एक साथ दबिश दी। इस अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर अंकुश और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे (हेरोइन/चिट्टा) और आपराधिक गतिविधियों की संभावना है। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चौकसी भी बढ़ा दी।
इस दौरान 20 से अधिक आरोपियों पर विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं (preventive sections) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार भी किया। कार्रवाई में अलग-अलग थानों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
रायपुर पुलिस की इस तगड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि राजधानी में अपराध और नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
