धमतरी पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराधों में कमी, त्वरित कार्रवाई और सख्त निर्देश

0
@@@@@@@@@

धमतरी पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग में लंबित अपराधों, मर्ग प्रकरणों और शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष निर्देश दिए गए। समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक विभिन्न प्रमुख अपराधों में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।

बैठक में थाना प्रभारियों और विवेचकों को समय पर चालान पेश करने, फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने और लापरवाही बरतने वालों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 13 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पुलिस कप्तान ने गौ तस्करी, अप्रवासी चेकिंग, महिला सुरक्षा, नशा नियंत्रण और चाकूबाजी जैसे मामलों की गहन समीक्षा कर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही आदतन अपराधियों, गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों पर पैनी नजर रखने को कहा गया।

आगामी पर्व-त्योहारों जैसे गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था मजबूत की जाए और दुर्घटनाओं को पूरी तरह शून्य करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों