सिमगा में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक गिरफ्तार
सिमगा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान देवलाल साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम बांसंकरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक छात्राओं को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अपने पास बुलाता था। इसी बहाने वह उनके साथ गलत हरकतें करता था। पीड़िताओं ने साहस जुटाकर मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। जांच के दौरान आरोप की पुष्टि होने पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कितनी छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच उच्चाधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति “शून्य सहिष्णुता” की नीति अपनाई गई है। साथ ही, समाज से अपील की गई है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।
