“ऑपरेशन बाज़” में मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी का सामान 100% बरामद

0
24 sept 4

मुंगेली। “ऑपरेशन बाज़” के तहत मुंगेली पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दमापुर गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी सामान को बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, दमापुर गांव में एक खाली घर में चोरी की वारदात हुई थी। महिला तिला बाई के घर से अरहर दाल, तिवरा, गेहूं, पुराना इंडक्शन चूल्हा, टीवी और टुल्लू पंप जैसे घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत दबिश दी और मात्र कुछ ही समय में सभी आरोपी पकड़ लिए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज्वाला प्रसाद, मनहरन दहरिया, अनिल और झगरू चतुर्वेदी (सभी निवासी दमापुर, मुंगेली) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है।

एसपी भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में चलाए गए इस अभियान ने चोरों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों