देवरीकला में चाकू व लोहे की कंगन से हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

0
7 oct 1

बलौदाबाजार-भाटापारा:
थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरीकला में नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में हमला करने वाले 09 आरोपियों, जिनमें 03 नाबालिग भी शामिल हैं, को पुलिस ने मात्र 28 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें तथा 06 अन्य लोगों को सामान्य चोटें आईं।


🔹 विवाद से हिंसक झड़प में बदला कार्यक्रम

थाना कसडोल क्षेत्र के ग्राम देवरीखुर्द एवं देवरीकला के ग्रामीणों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी बीच गांव में नृत्य प्रतियोगिता के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू व लोहे के कंगन से हमला कर दिया।
घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


🔹 पुलिस की तत्पर कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कसडोल एवं थाना प्रभारी कसडोल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपियों को घर-घर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू एवं लोहे का कंगन भी जब्त किया।


🔹 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. देलेश्वर दास वैष्णव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला
  2. हरीशंकर कवर्त, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला
  3. दुगेश्वर वैष्णव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला
  4. हुमेंद्र , उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला
  5. बलेश्वर वैष्णव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला
  6. धनेश्वर ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला
  7. 03 नाबालिग आरोपी (नाम गोपनीय)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।


🔹 पुलिस का संदेश

पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार के सामुदायिक कार्यक्रम में विवाद या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों