कोरबा पुलिस ने पावर ग्रिड कार्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

0

जिला कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों और संस्थानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पावर ग्रिड कार्यालय, कोरबा में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.प.से.) के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पावर ग्रिड के अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, बैंकिंग फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में नागरिक तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।

टीम ने उपस्थित कर्मचारियों को यह भी समझाया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपने मोबाइल नंबर, ईमेल या बैंक विवरण साझा न करें और हमेशा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। कार्यक्रम में कई अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं सतर्क रहेंगे और दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेंगे। पावर ग्रिड के अधिकारियों ने जिला पुलिस का आभार जताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पुलिस का संदेश: “सावधानी ही सुरक्षा है” — किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर क्लिक करने से बचें और किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों