खटियापाटी गांव हत्या कांड का खुलासा – पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खटियापाटी गांव में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हरीश शायर उर्फ भाका पर धारदार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान दो अन्य युवकों पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
👉 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1️⃣ योगेश सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खटियापाटी, थाना सिटी कोतवाली
2️⃣ चूड़ामणि उर्फ अजय साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खटियापाटी, थाना सिटी कोतवाली
3️⃣ राहुल साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खटियापाटी, थाना सिटी कोतवाली
4️⃣ मनीराम भारद्वाज, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सुधेली, थाना सिटी कोतवाली
5️⃣ जानीराम भारद्वाज, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुधेली, थाना सिटी कोतवाली

अब तक पुलिस ने इस मामले में कुल 07 आरोपियों (जिसमें 01 बाल अपचारी शामिल है) को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि हत्याकांड की वजह आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी थी।
पुलिस का संदेश:
“ऐसे किसी भी झगड़े या विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके।”
