कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई – म्यूल अकाउंट से 72 लाख की हेराफेरी का खुलासा, बीएमडब्ल्यू बाइक जब्त
दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को कोंडागांव पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट से 72,09,424 रुपये के अवैध लेनदेन का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खातों का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा पैसों के अवैध हस्तांतरण के लिए किया जा रहा था।
👉 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ गौड़ मरकाम, पिता स्वर्गीय चतुराम मरकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रांधना देवर्डुली, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव।
2️⃣ दासरू कांगो, पिता सनाऊ कांगो, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चांदाबेड़ा, थाना बड़े डोंगर, जिला कोंडागांव।
दोनों आरोपियों के बैंक खातों में अवैध रूप से लाखों रुपये जमा कर ट्रांसफर किए जा रहे थे, जिनका संबंध कई ऑनलाइन फ्रॉड मामलों से पाया गया। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में डिजिटल व भौतिक साक्ष्य जब्त किए हैं।
👉 जब्त सामग्री:
- बीएमडब्ल्यू बाइक – 1 नग, कीमत ₹3,00,000/-
- सैमसंग लैपटॉप – 1 नग, कीमत ₹40,000/-
- एप्पल कंपनी के iPhone मोबाइल – 2 नग, कीमत ₹1,70,000/-
- सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल – 1 नग, कीमत ₹1,30,000/-
- मोटोरोला मोबाइल – 1 नग, कीमत ₹30,000/-
- वीवो मोबाइल – 1 नग, कीमत ₹30,000/-
- सिलपैड – 7 नग, पासबुक – 9 नग, चेकबुक – 3 नग, एटीएम कार्ड – 13 नग (विभिन्न बैंकों के), कुल अनुमानित कीमत ₹7,00,000/-
👉 कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹15,00,000/- आँकी गई है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी में प्रयुक्त “म्यूल अकाउंट” (ऐसे बैंक खाते जिनका उपयोग अपराधी पैसों के प्रवाह के लिए करते हैं) पर अब कठोर निगरानी रखी जा रही है।
कोंडागांव पुलिस का संदेश:
“यदि किसी व्यक्ति को अज्ञात स्रोत से पैसे ट्रांसफर करने का प्रस्ताव मिलता है या उसके खाते में अनजान लेनदेन हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियाँ गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं।”
