गरियाबंद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, ₹27.42 लाख का माल बरामद

0
27 oct 1

गरियाबंद। जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल ₹27.42 लाख की चोरी की संपत्ति जब्त की है, जिसमें 96 मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन शामिल हैं।

पुलिस को बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर गरियाबंद पुलिस की विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। जांच के दौरान पुलिस को चोर गिरोह की गतिविधियों के सुराग मिले।

पुलिस ने जब आरोपियों को घेरा तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की तत्परता से सभी छह आरोपियों को धरदबोचा गया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोबाइल, गहने और वाहन फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों