जांजगीर-चांपा का कमरीड गांव बना शराब मुक्त, एसपी विजय कुमार पांडेय की प्रेरणा से अपनाया आत्मनिर्भर जीवन

0
27 oct 5

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) के प्रेरणादायी नेतृत्व में जिले के पामगढ़ क्षेत्र स्थित कमरीड गांव ने एक नई मिसाल पेश की है। अब यह गांव पूरी तरह शराब मुक्त हो चुका है। गांव के सबरिया समाज ने सामूहिक रूप से शराब का त्याग करते हुए खेती-बाड़ी और स्व-रोज़गार का मार्ग अपनाया है।

एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में पुलिस और समाज के प्रतिनिधियों ने गांव में लगातार जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और आत्मनिर्भर जीवन के फायदों के बारे में समझाया गया। इसके परिणामस्वरूप अब पूरा गांव नशा छोड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

गांव के युवाओं ने अब छोटे व्यवसाय, पशुपालन और कृषि को जीवन का केंद्र बना लिया है। इससे न केवल आर्थिक स्थिति सुधर रही है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते भी मजबूत हो रहे हैं।

कमरीड गांव अब जांजगीर-चांपा जिले में “आदर्श आत्मनिर्भर गांव” के रूप में उभर रहा है। पुलिस की इस प्रेरणादायी पहल ने यह साबित कर दिया है कि जनसहयोग और सही दिशा मिल जाए तो सामाजिक परिवर्तन संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों