एसपी विजय कुमार पांडेय ने 61 स्काउट्स, गाइड्स और एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित, नवरात्रि में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा

0

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) ने नवरात्रि उत्सव के दौरान उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले 61 स्काउट्स, गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स और रेंजर्स को सम्मानित किया।

इन युवाओं ने जिले में आयोजित दुर्गा उत्सव और नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन में पुलिस प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग किया। उनके इस समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की एसपी पांडेय ने विशेष सराहना की।

एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि “युवा पीढ़ी समाज की सच्ची ताकत है। जब ये राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करते हैं, तो हर आयोजन अनुशासित और सफल बनता है।” उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी, शिक्षकगण और स्काउट्स गाइड्स संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवाओं को भविष्य में भी समाज सेवा और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों