कांकेर पुलिस ने नकली “बादशाही बीड़ी” बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹1 लाख की बीड़ी जब्त
कांकेर।
कांकेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजार में नकली “बादशाही बीड़ी” बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10,105 पैकेट नकली बीड़ी बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख बताई जा रही है।
📦 कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायपुर निवासी सुनील पचार्य, जो दयालाल मेघजी एंड कंपनी रायपुर में परचेज मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने 30 अक्टूबर 2025 को कांकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी “Badshahi Farmas Bidi No. XXX45” ब्रांड नाम से पंजीकृत बीड़ी का उत्पादन और विपणन करती है।
पिछले कुछ समय से कांकेर क्षेत्र में इसी नाम से नकली बीड़ी बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी, जिससे कंपनी की बिक्री, सरकारी राजस्व और श्रमिकों की रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ रहा था।

🔍 छापेमारी में आरोपी पकड़ा गया
सूचना और सर्वे के आधार पर पुलिस ने स्वरूप चोपड़ा पिता गौतमचंद चोपड़ा, निवासी श्यामनगर टिकरापारा, कांकेर को रंगे हाथों पकड़ लिया, जो नकली “बादशाही फार्मस बीड़ी” असली बताकर बेच रहा था।
आरोपी के पास से 10,105 पैकेट/कट्टा नकली बीड़ी जब्त की गईं।
⚖️ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा बेची जा रही बीड़ी “Badshahi Farmas Bidi No. XXX45” के ट्रेडमार्क की नकल है।
जब पुलिस ने आरोपी से बिल और वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 384/25, धारा 63 कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया है।
👮♂️ कांकेर पुलिस की तत्परता से खुलासा
कांकेर पुलिस ने बताया कि नकली उत्पादों की बिक्री न केवल उपभोक्ताओं के विश्वास के साथ धोखा है, बल्कि यह सरकार और उद्योग दोनों को नुकसान पहुंचाती है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या नकली उत्पाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
