सरकण्डा पुलिस की सख्ती जारी — गुलमोहर होटल के पास फड़ में छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर।
सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने गुलमोहर होटल के पास चल रहे एक फड़ पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹20,300 नगद और ताश की पत्तियाँ बरामद की गईं।
पुलिस ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिबंध) अधिनियम के तहत की है।
🔍 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ ओम प्रकाश खैरवार (34 वर्ष)
2️⃣ रवि नायक (42 वर्ष)
3️⃣ दीपक वर्मा (42 वर्ष)
4️⃣ राम प्रसाद केंवट (34 वर्ष)
5️⃣ धनीराम सूर्यवंशी (30 वर्ष)
6️⃣ भवानी बरेठ (34 वर्ष)
👮 पुलिस की सख्त निगरानी जारी
पुलिस के अनुसार, शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। सरकण्डा थाना प्रभारी ने बताया कि
“कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
