एसपी विजय कुमार पांडे के निर्देश पर जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड में

0

जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (भा.पु.से.) के निर्देश पर जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और स्थलों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौक-चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि —

“किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाए। कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, नाकेबंदी एवं रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों