गरियाबंद पुलिस ने 6.300 किलो अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे

0

गरियाबंद। जिले में वन्यजीव तस्करी, अवैध गांजा और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के सभी थानों को कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया तथा गश्त को बढ़ाया गया।

15 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी मैनपुर को सूचना मिली कि मैनपुर बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति अलग-अलग बैग में अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और छापेमारी की।

मौके से मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बताया—

  1. अमीर बेग, पिता – कलंदर बेग, उम्र 22 वर्ष, निवासी — सुबHASH गली, मेहगाँव, जिला भिंड (म.प्र.)
  2. सतीश कुमार ठाकुर, पिता – बत्री सिंह ठाकुर, उम्र 36 वर्ष, निवासी — मेहगाँव, जिला भिंड (म.प्र.)

तलाशी लेने पर अमीर बेग से 4 किलो अवैध गांजा तथा सतीश कुमार ठाकुर से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल 6.300 किलो अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000 आंकी गई, पुलिस ने जब्त किया।

गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी

  • अमीर बेग, उम्र 22 वर्ष, निवासी — सुबHASH गली, मेहगाँव, जिला भिंड (म.प्र.)
  • सतीश कुमार ठाकुर, उम्र 36 वर्ष, निवासी — मेहगाँव, जिला भिंड (म.प्र.)

जब्त सामग्री

  • 6.300 किलो अवैध गांजा
    (अनुमानित मूल्य: ₹42,000)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों