बस्तर में ड्रग माफिया पर ताबड़तोड़ प्रहार! 1.30 करोड़ की चरस तेल बरामद — ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

0

बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए चरस तेल (हैशिश ऑयल) की भारी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जो गीदम नाका होते हुए केशालूर से बोधघाट चौक, जगदलपुर की ओर जा रहे थे।

जब्त मादक पदार्थ

  • चरस तेल (Hashish Oil): 10.4 किलोग्राम
  • अनुमानित बाजार कीमत: ₹1.30 करोड़

गिरफ्तार आरोपी

दोनों आरोपी ओडिशा निवासी हैं, जिन्हें पुलिस ने तलाशी के दौरान पकड़कर चरस तेल की पूरी खेप जब्त कर ली।

पुलिस का कहना

पुलिस ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह जब्ती हाल के दिनों में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों पर NDPS की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों