सीजी-ओडिशा बॉर्डर से पकड़ी गई 400 कट्टी अवैध धान चांदाहांडी पुलिस के हवाले

0

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर धान की तस्करी रोकने जिला पुलिस द्वारा लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में देवभोग थाना पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के चांदाहांडी थाना क्षेत्र के जमालिपारा बॉर्डर से लगभग 500 मीटर भीतर एक ट्रक से अवैध रूप से धान खाली किया गया है। बताया गया कि यह धान छत्तीसगढ़ में पिकअप वाहनों के माध्यम से खपाने की तैयारी में था।

सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। इस दौरान अवैध परिवहन और बिक्री में शामिल लोग ट्रक से धान उतारकर उसे छिपाने की कोशिश कर रहे थे। देवभोग पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए उन्हें वहीं रोक लिया गया और तुरंत चांदाहांडी पुलिस तथा चांदाहांडी खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सूचना दी गई।

इसके बाद मौके पर मौजूद 400 कट्टी अवैध धान को आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए ओडिशा की चांदाहांडी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में धान तस्करी रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों