राजनांदगांव रेंज में बड़ी उपलब्धि: 2.95 करोड़ के ईनामी 12 नक्सली आत्मसमर्पण
राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली है। एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन CPI (Maoist) के वरिष्ठ सदस्य रामधेर उर्फ होरूपु उर्फ अमरजीत उर्फ देउ मज्जी सहित 12 हार्डकोर और शस्त्रधारी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 2 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद, आईजी राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, आईटीबीपी डीआईजी श्री अनवर इलाही और रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों की मौजूदगी में किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण राज्य शासन की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025” का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसने नक्सलियों को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।

पुरानी विचारधारा से मोहभंग, शोषण और हिंसा से उपजी थकान
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि CPI (Maoist) संगठन की खोखली विचारधारा, भीतर का शोषण, लगातार हिंसा और साथियों के साथ अमानवीय व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया। शासन की पुनर्वास नीति एवं सुरक्षा बलों की सकारात्मक कार्ययोजना ने उन्हें नया जीवन शुरू करने का विश्वास दिया।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी और उन पर घोषित इनाम
1. रामधेर उर्फ होरूपु (सीसीएम, एमएमसी जोन, गढ़चिरौली)
इनाम — ₹1 करोड़ 05 लाख
2. चंदू उर्फ नरेश (डीवीसीएम, टांडा-मलाजखंड एरिया कमेटी सचिव)
इनाम — ₹33 लाख
3. अनीता उर्फ ललिता (डीवीसीएम, टांडा-मलाजखंड एरिया कमेटी)
इनाम — ₹33 लाख
4. प्रेम उर्फ उमराव (डीवीसीएम, टांडा-मलाजखंड)
इनाम — ₹33 लाख
5. जानकी उर्फ प्रेमा (डीवीसीएम, टांडा-मलाजखंड)
इनाम — ₹33 लाख
6. रामसिंह उर्फ संपत (एसीएम, बालाघाट)
इनाम — ₹14 लाख
7. सुकेश उर्फ रंगा (एसीएम, गंगालूर, बीजापुर)
इनाम — ₹14 लाख
8. शीला उर्फ वैसंती (पीएम रैंक, गढ़चिरौली)
इनाम — ₹6 लाख
9. लक्ष्मी उर्फ मनिता (पीएम रैंक, भैरमगढ़)
इनाम — ₹6 लाख
10. योगिता उर्फ लक्ष्मी (पीएम रैंक, बीजापुर)
इनाम — ₹6 लाख
11. सागर उर्फ रैनू (पीएम रैंक, नारायणपुर)
इनाम — ₹6 लाख
12. कविता उर्फ मासे (पीएम रैंक, सुकमा)
इनाम — ₹6 लाख

कुल 10 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी सौंपे—
- AK-47 — 03
- SLR — 01
- INSAS — 03
- 303 राइफल — 02
- 0.30 कार्बाइन — 01
नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली मजबूती
राजनांदगांव रेंज पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी ऑपरेशन, सिविक एक्शन प्रोग्राम, जनसंपर्क अभियान, ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों और शासन की पुनर्वास नीति की जानकारी ने ग्रामीणों व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास की नई भावना पैदा की है।
इन्हीं प्रयासों के चलते बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौटने लगे हैं। यह 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों की रणनीति और सरकार की नीतियों की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
