दुर्गुकोंडल में पिता की हत्या का प्रयास, आरोपी बेटे की गिरफ्तारी—टंगिया भी जब्त

0

दुर्गुकोंडल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुमदीडीह में काम के दौरान हुए विवाद में पिता पर गंभीर हमला करने वाले आरोपी को दुर्गुकोंडल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना में आरोपी नंदलाल यादव (उम्र 37 वर्ष) द्वारा अपने पिता बजनाथ यादव (उम्र 70 वर्ष) पर टंगिया से सिर और सीने पर प्राणघातक हमला किया गया था। परिवारजनों के समय पर हस्तक्षेप करने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

पीड़ित बजनाथ यादव की रिपोर्ट पर थाना दुर्गुकोंडल में अपराध क्रमांक 46/2025, धारा 296, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त 1 नग टंगिया को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों