बसदेई चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 नशीली इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0

बसदेई चौकी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 नग नशीली इंजेक्शन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1 लाख 50 हजार बताई जा रही है, जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विश्रामपुर क्षेत्र के शिवानंदनपुर निवासी दिनेश राव उर्फ बबली और सोनिया राव उर्फ बंटी नशीली इंजेक्शन की अवैध तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल थे और युवाओं को इसका सेवन कराने की फिराक में थे। पुलिस ने बरामद नशीली सामग्री को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों