कोरबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर Triple Murder, 6 आरोपी गिरफ्तार

0

कोरबा जिले के थाना उरगा क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज Triple Murder केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख से 2 करोड़ 50 लाख रुपये दिलाने का लालच देकर तीन लोगों की निर्मम हत्या की गई। मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिनांक 11 दिसंबर 2025 को ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं दर्री सीएसपी श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम गठित की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने धन प्राप्ति का झांसा देकर मृतकों को तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के नाम पर फार्म हाउस बुलाया। रात के समय एक-एक कर उन्हें कमरे में ले जाया गया और नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में इसे सामान्य मौत का रूप देने का प्रयास किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत दम घुटने से हत्या (Ligature Strangulation) होना प्रमाणित होने पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत Triple Murder का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार एवं ₹5 लाख नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों