ग्राम लावर में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार।
ग्राम लावर में अवैध रूप से शराब की तस्करी कर उसकी बिक्री कराने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, गवाहों से पूछताछ एवं प्रकरण की गहन विवेचना के आधार पर की गई।

शराब बिक्री करते एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से ₹3520 मूल्य की 32 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब ग्राम लावर में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई थी।
संगठित रूप से चल रहा था अवैध कारोबार
जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ कि प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपी आपस में संगठित होकर ग्राम लावर में अवैध शराब बिक्री का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- आशुतोष उर्फ भोला मिश्रा, उम्र 20 वर्ष, निवासी शंकर नगर सिमगा, थाना सिमगा
- राकेश भंडरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लावर, थाना हथबंद
- रूपेन उर्फ पकरू भंडरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लावर, थाना हथबंद
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
