गुरु अमरदास जी समाधि स्थल मेले की सुरक्षा पर SSP बेमेतरा अलर्ट, पुलिस अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

0

बेमेतरा जिले के ग्राम चेतुवा स्थित गुरु अमरदास जी समाधि मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SSP बेमेतरा ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला परिसर में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सुचारु रहे, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने एवं यातायात बाधित न हो, इसके लिए विशेष योजना लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा गया। SSP ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचित किया जाए।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि मेला आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के लिए बेमेतरा पुलिस पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों