धमतरी में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ‘गीता’ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0

धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय और 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ‘रोल उर्फ गीता’ ने धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह नगरी एरिया कमेटी की सदस्य और गोबरा एलओएस कमांडर के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गीता लंबे समय तक माओवादी संगठन से जुड़ी रही और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रही है। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे सिविक एक्शन कार्यक्रमों, गांव-स्तर पर संवाद और सुरक्षा बलों के निरंतर दबाव का यह बड़ा असर माना जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के चलते संगठन के भीतर असंतोष बढ़ा और गीता ने हथियार छोड़कर कानून का रास्ता चुना।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों के लिए सरकार की पुनर्वास नीति एक सुनहरा अवसर है, जिसके तहत आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और रोजगार की सुविधा दी जाती है। यह आत्मसमर्पण धमतरी जिले को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों