अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार! बसंतपुर-डोंगरगांव इलाके से सैकड़ों पाउवा जब्त
राजनांदगांव जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बसंतपुर, थाना डोंगरगांव और चौकी मोहारा पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर देसी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 154 पाउवा देसी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹12,750 बताई गई है। यह शराब अवैध रूप से बिक्री और वितरण के लिए रखी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के शराब का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।
फिलहाल जब्त शराब को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
