गरियाबंद में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, सिनापाली व SDK एरिया कमेटी के 09 इनामी माओवादियों ने हथियारों सहित किया आत्मसमर्पण

0

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी सामने आई है। गरियाबंद जिले में प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) की सिनापाली एरिया कमेटी एवं SDK एरिया कमेटी से जुड़े 09 हार्डकोर इनामी माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल ₹45 लाख का इनाम घोषित था और इन्होंने 06 ऑटोमेटिक हथियारों (AK-47, SLR, 303 रायफल) के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

लगातार E-30 टीम, STF, COBRA, CAF एवं CRPF के संयुक्त दबाव, सघन एंटी-नक्सल ऑपरेशन और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। पुलिस द्वारा जंगलों और गांवों में चलाए गए पोस्टर-पंपलेट अभियान, स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से दी गई जानकारी और पहले सरेंडर कर चुके साथियों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन ने भी इस निर्णय में अहम भूमिका निभाई।

🔫 हथियारों सहित सरेंडर करने वाले प्रमुख इनामी माओवादी

  • अंजू उर्फ कविता – DGN डिवीजन सचिव/SDK AC सचिव, ₹8 लाख इनामी, AK-47
  • बलदेव उर्फ वामनावत्ती – सिनापाली AC प्रभारी, ₹8 लाख इनामी, AK-47
  • डमरू उर्फ महादेव – DCM, ₹8 लाख इनामी, AK-47
  • सोनी उर्फ बुड़री मुरिया – सिनापाली AC सचिव, ₹8 लाख इनामी, SLR
  • रंजीत उर्फ गोविंद – ACM, ₹5 लाख इनामी, SLR
  • पार्वती उर्फ सुक्की करम – ACM, ₹5 लाख इनामी
  • रत्ना – पार्टी सदस्य, ₹1 लाख इनामी, 303 रायफल
  • नविता – पार्टी सदस्य, ₹1 लाख इनामी
  • सरूपा – पार्टी सदस्य, ₹1 लाख इनामी

जांच में सामने आया है कि इन सभी माओवादियों पर गरियाबंद सहित अन्य जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से जंगलों में भटकने, संगठन की खोखली विचारधारा, स्वास्थ्य समस्याओं और परिवार से दूर जीवन ने भी इन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।

🏠 सरेंडर के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को सरकारी पुनर्वास नीति के तहत

  • इनाम राशि का लाभ
  • स्वास्थ्य सुविधा
  • आवास एवं रोजगार से जुड़ी सहायता
  • समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर
    प्रदान किए जाएंगे।

इस पूरे अभियान में E-30, 19वीं बटालियन CAF, STF, 65वीं, 211वीं CRPF एवं COBRA 207 बटालियन का विशेष योगदान रहा।

➡️ नक्सल आत्मसमर्पण से संबंधित जानकारी या संपर्क के लिए:
नक्सल सेल गरियाबंद – 94792 27805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों